Jawaharlal Nehru Biography, Speech, Essay,Quotes

हम लोग पंडित जवाहर लाल नेहरू( Jawaharlal Nehru ) पर हिन्दी निबंध के माध्यम से हम इनके प्रारंभिक जीवन, राजनितिक योगदान, इनकी शिक्षा, भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने का सफर और मृत्यु के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे | Jawaharlal Nehru जी के ऊपर निबंध ( essay)  भी पढ़ेंगे |

Jawaharlal Nehru

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर साल 14 नवम्बर को मनाई जाती है | 14 नवम्बर को हम बाल दिवस ( Children’s Day ) के रूप में भी मानते है | पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हिन्दी निबंध में हम बाल दिवस के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे |

Table of Contents

Date of Birth  Jawaharlal Nehru ( जन्म) : 14 नवंबर 1889

Date of death Jawaharlal Nehru :मृत्यु : 27 मई 1964

Childern’s Day (बाल दिवस )- 14 नवम्बर

जीवन परिचय : Jawaharlal Nehru Biography in Hindi

पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru ) स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे | इनका जन्म इलहाबाद ( प्रयागराज ) उत्तर प्रदेश में हुआ था |इनका जन्म 14 नवम्बर 1889 को हुआ था | इनके पिता मोती लाल नेहरू थे, जो की पेसे से वकील (बैरिस्टर) थे और उस समय के अमीरो में इनकी गिनती होती थी| मोती लाल नेहरू कश्मीरी पण्डित थे |

इनकी माता का नाम  स्वरूपरानी थुस्सू था, जो मोती लाल नेहरू की दूसरी पत्नी थी | इनका पालन पोषण बड़े ही लाड प्यार से हुआ था |

इनको बचपन में किसी भी वस्तु के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा, क्योकि इनके पिता उस समय के बहुत बड़े रसूख दार व्यक्ति थे, जिनके पास पैसे की कोई कमी नहीं थी |

पंडित जवाहर लाल नेहरू की शिक्षा| Jawaharlal Nehru Eduction 

इनकी प्रारंभिक शिक्षा इनके घर पर ही निजी अध्यापको के संरक्षण में हुई | इसके उपरांत उच्च शिक्षा के लिए इनको विदेश भेज दिया गया | इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और स्नातक (कॉलेज) की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज (लंदन) से पूरी की थी| जो की उस समय के दुनिया में शिक्षा के सबसे अच्छी जगह मानी जाती थी|

इसके बाद जवाहर लाल नेहरू ने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी |1912 में यह भारत वापस आ गए | जवाहर लाल नेहरू भारत आने के बाद वकालत की शुरुवात कर दी और 1916 में इनकी शादी कमला नेहरू के साथ गई|

राजनितिक जीवन और योगदान | Jawaharlal Nehru Political life and Contributions

जवाहर लाल नेहरू 1917 में होम रुल लीग‎  में शामिल हो गए लेकिन इनकी असली राजनितिक शिक्षा महात्मा गाँधी जी से मिलने के बाद शुरू हुई, महात्मा गाँधी जी से नेहरू जी काफी प्रभावित थे | इसलिए इन्होने गाँधी जी के विचारो का अनुशरण करना शुरू किया |

गांधी जी के सविनय अवज्ञा शांतिपूर्ण आंदोलन से बहुत प्रभावित हुए | पंडित जवाहर लाल नेहरू ने महात्मा गाँधी जी के उपदेशो के अनुसार खुद को और अपने परिवार को पूरीतरह से ढाल लिया |

विदेशी पोशाक को छोड़ कर खादी पहना शुरू कर दिया और गाँधी जी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लेना शुरू कर दिया |

1920-1922 असहयोग आंदोलन में Jawaharlal Nehru जी ने गांधी जी के साथ बढ़ चढ़ कर साथ दिया|  जिसके कारण उन्हें पहली बार जेल जाना पड़ा और कुछ महीनो  के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया |

1924 में Jawaharlal Nehru ने इलहाबाद नगर निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए, यहाँ पर इन्होने 2 वर्ष कार्य किया लेकिन ब्रिटिश अधिकारियो का पूर्ण रूप से सहयोग न मिलने की वजह से इन्होने इस्तीफा दे दिया |

1929 के लाहौर अधिवेशन में जवाहर लाल जी को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया, इसी अधिवेशन सत्र में ‘पूर्ण स्वराज्य’ की मांग की गई|

1930 लाहौर में नेहरू जी Jawaharlal Nehru ने स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया | गांधी जी ने भी इसी साल में सविनय अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया काफी सफल रहा इस आंदोलन ने अंग्रेजी सरकार की नींव तक हिला डाली |

Jawaharlal Nehru  ( जवाहर लाल नेहरू )1936-1937 में कांग्रेस  अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे |

1930 से 1935 नमक सत्याग्रह और कांग्रेस पार्टी के अनेक आंदोलन जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ था | उसके चलते  Jawaharlal Nehru को अनेक बार जेल भी जान पड़ा |

 उन्होंने जेल में ही 1935 में अपनी आत्मकथा ( autobiography Nehru) लिखने का कार्य पुर्ण किया | 

जेल से रिहा होने के बाद वह अपनी बीमार पत्नी को देखने के लिए स्विटजरलैण्ड चले गए | उसके बाद 1936 में लन्दन चले गए , 1938 में स्पेन भी गए जबकि स्पेन में गृह युद्ध चल रहा था |

द्वितीय विश्वयुद्ध से ठीक पहले इन्होने चीन का भी दौरा किया था , जो की कूटनीतिक तरीके से सही माना जाता है|

इन्होने भारत को द्वितीय विश्वयुद्ध  में मजबूरन भाग न लेने के लिए व्यक्तिगत सत्याग्रह किया | जिसके लिए इनको और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओ को भी 31 अक्टूबर 1940 को  जेल में डाल  दिया गया |  दिसम्बर 1941 में इनको और इनके अन्य साथियों को रिहा कर दिया गया |

 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाया | जिसके लिए इन्हे जेल में भी जाना पड़ा |  1945 में इन्हे रिहा कर दिया गया | 1947 में आजादी के बाद भारत पाकिस्तान के समझौतों में भी नेहरू का अहम् योगदान था |

नेहरू जी को कुल अपने पुरे जीवन में कुल 9 बार जेल जान पड़ा | इन्होने विश्व भ्रमण भी किया जिससे राजनितिक रिश्तो मे  सुधार भी हुआ और एक बड़े तौर पर अंतरराष्ट्रीय लीडर के तौर गहरी छाप छोड़ी |

Jawaharlal Nehru Bharat ratna | जवाहर लाल नेहरू भारतरत्न 

पंडित जवाहर लाल नेहरू 1954 में Bharat ratna (भारतरत्न ) से सम्मानित किया गया इन्होने तटस्थ राष्ट्रों को एकत्रित किया और उनका नेतृत्व किया।

एक आरटीआई में यह खुलासा किया गया की पंडित जवाहर लाल नेहरू ने खुद को ही (  Bharat ratna )भारतरत्न दे दिया था |

क्यों की जब भी किसी को भारतरत्न ( Bharat ratna )दिया जाता है, तो उसके नाम का सुझाव प्रधानमंत्री उस नाम का सुझाव राष्ट्पति को देता है राष्ट्रपति उस नाम पर मुहर लगाता है |

जिस समय नेहरू को भारतरत्न ( Bharat ratna ) दिया गया उस समय नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद जी थे |

ऐसा कहा जाता है की राजेंद्र प्रसाद ने खुद ही तय कर लिया था की नेहरू को भारत रत्न मिलना चाहिए | ऐसा ही कुछ हुआ था जब इंद्रागाँधी प्रधानमंत्री थी उनको भी भारत रत्न ( Bharat ratna ) मिला था |

भारत रत्न मिलने वाले को क्या –क्या मिलती है ये सुविधाएं | What does Bharat Ratna recipient get – these facilities

जिनको भारत रत्न मिलता है उसको आजीवन रेलवे और एयर इंडिया प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा होती है

भारत रत्न वाले को आजीवन इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता.

VVIP के बराबर का दर्जा दिया जाता है

विदेश दौरा में भारतीय दूतावास द्वारा उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जाती है

भारत के किसी भी राज्य में गैस्ट हॉउस की सुविधा प्रदान की जाती है

BAL DIWAS  KAB और KYO मनाया जाता है |

बाल दिवस ( BAL DIWAS ) हर वर्ष 14 नवम्बर  को मनाया जाता है क्यों की इसी दिन भारत के First prime minister पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म हुआ था |

Jawaharlal Nehru को बच्चो से बहुत लगाव था ,नेहरू जी का मानना था की बच्चे देश का भविष्य है इनको सही मार्गदर्शन देने जरुरत है|

बाल दिवस की नीव 1925 में ही रख दिया गया था,बच्चो के कल्याण के लिए विश्व कांफ्रेस हुआ और लोगो को जगरूप करने के लिए बाल दिवस के रूप में मनाय जाने का एलान हुआ जिसे  1954 में पूर्ण रूप  मान्यता मिला |

भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री |First Prime Minister of India

1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद के चुनाव लिए जिसमे सबसे ज्यादा मत सरदार पटेल जी  को मिला परन्तु जवाहर लाल को गाँधी जी के कहने पर  Jawaharlal Nehru को प्रधान मंत्री बनाया गया और इस प्रकार से जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री बने |

अब प्रधान मंत्री बनने के बाद जवाहर लाल (Jawaharlal Nehru) को अनेक चुनौतियों क सामना करना था, क्यों की ब्रिटिश शासन ने भारत की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था | जिसे सुधारने के लिए Jawaharlal Nehru  ने अनेको कदम उठाये जिसमे अनेक योजनाओ का गठन किया ,विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया, पंचवर्षी  योजनाओ की शुरुवात की जिससे कृषि ,योद्योगो को बढ़ावा मिला और एक नए युग की शुरुवात हुई | नेहरू जी की भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी।

आजादी के बाद कई साम्राज्यवादी देशों का गुट भारत को साथ जोड़ने के लिए धमकियां दे रहा थे तो कही बाढ़ तो कहीं सूखा जैसे प्रकितिक आपदा का सामना करना पड़ रहा था, मिलो में मजदुर हड़ताल पर चले जाया करते थे इस प्रकार का भी इन्होने ने डट कर सामना किया|

पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु कब और कैसे हुई | Jawaharlal Nehru Death

पंडित जवाहर लाल नेहरू के अथक प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान और चीन से संबंधों में सुधार नहीं कर पाए |

चीन से बार बार मित्रता दिखने पर भी चीन ने १९६२ में भारत पर धोखे से आक्रमण कर दिया ,जिससे नेहरू’जी बहुत आहत हुए जिसका परिणाम यह रहा की उन्हें दिल का दौरा पड़ा  27 मई 1964 को  जिसमें उनकी मृत्यु ( Death) हो गई।

उपसंहार : 10 points about jawaharlal nehru in hindi

नेहरू ( jawaharlal nehru ) जी ने लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत किया जिससे लोगो को लोकतंत्र में विश्वाश बड़ा और  नेहरू ने पंचवर्षी योजनाए लागु की|

जिससे भारत को गरीबी से मुक्त करने में अहम् कार्य किया ,देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से बढ़ाने के लिए अनेको कदम उठाए |

ये गांधी से बहुत प्रभावित हुए और अपने जीवन में इन्होने गांधी जी के आदर्शो का पालन किया और भारत को आजादी दिलाने में विशेष  योगदान दिया |

मुझे उम्मीद है कि आप को हमारा यह आर्टिक्ल पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हिन्दी निबंध- (Jawaharlal Nehru Biography, Speech, Essay,Quotes) लेख पसंद आया होगा | आप अपने सुझाव और विचार कमेंट के माध्यम से दे सकते है |

धन्यवाद !

Releted Articles:

Mhatma Gandhi in Hindi- ( Eassay on Mahatma Gandhi in Hindi)

Pandit Jawahar Lal nehru -(Eassy on Jawahar Lal Neharu)

Lal Bahadur Shastri In Hindi-(Eassay On Lal Bahadur Shashtri)

इन्हे भी पढ़े!