फेस्टिव लुक में घर को भी दें कलरफुल लुक, फेस्टिव लुक देने के लिए ट्राई करें ये आइडिया

होली की रौनक केवल रंग और गुलाल खेलने से नहीं होती। बल्कि रंग-बिरंगी सजावट से इसकी रौनक दोगुनी हो जाती है। वहीं कलरफुल माहौल हमारे मूड को भी अच्छा बनाता है। आप भी इस होली अपने घर को यूनिक तरीके से सजा सकते हैं।

किसी भी त्योहार से पहले लोग घर को साफ करके उसके साज-सजावट में जुट जाते हैं। यह मेहमानों को भी इम्प्रेस करने का एक तरीका होता है। इसके अलावा भी घर को हमेशा साफ-सुथरा और डेकोरेटेड रखना चाहिए। इससे आपका मूड भी अच्छा बना रहता है। साथ ही घर आने-जाने वाले मेहमानों पर भी अच्छा इम्प्रेशन डालता है। वहीं होली को तो रंगों का त्योहार कहा जाता है और अब होली के कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घरों की सफाई और साज-सज्जा में जुट गए हैं। होली पर घर को डेकोरेट करने के कई तरीके होते हैं जो काफी आसान होते हैं। जिनके जरिए आप अपने घर की अच्छे तरीके से सजावट कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कमरे को दें कलरफुल लुक

होली में लोग रंग बिरंगे कलर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई रंग चटख तो कई रंग हल्के होते हैं। ऐसे में आप भी अपने कमरे को रंग-बिरंगे पर्दों के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत लुक दे सकते हैं। वहीं कलरफुल कुशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर इस होली आप अपने बेडरूम को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप बेडरूम की दीवारों पर रंगीन आर्टवर्क या रंग-बिरंगे पोस्टर लगा सकती हैं। इसके अलावा आप स्टेन ग्लास का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए लिविंग रूम को भी कलरफुल मेकओवर दिया जा सकता है।

बालकनी और आंगन को दें नया लुक 

होली के त्योहार में घर की सफाई करना कई बार परेशानियों भरा काम बन जाता है। इस होली पर आप अपनी बालकनी या फिर आंगन को अलग तरीके से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आप बालकनी में रखे गमलों को कलरफुल पेंट करके उसमें ताजे व सुगंधित फूल लगा सकती हैं। वहीं कुछ कलरफुल पेपरों की कटिंग कर इसकी अच्छी सी डिजाइन को आंगन या बालकनी में सजा सकती हैं। इससे आपकी बालकनी का काफी शानदार लुक आएगा। जो आपके साथ ही साथ आपके यहां आने वाले मेहमानों को भी अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप मेन गेट पर अच्छी सी रंगोली को डिजाइन कर सकती हैं।

मल्टीकलर पर्दे 

कई बार घर की सजावट हमारी जेब पर भारी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप कम बजट में घर को अच्छे से सजाना चाहती हैं तो इसके लिए मल्टीकलर पर्दे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। मल्टीकलर के पर्दों से आपके घर का लुक अलग लगेगा। अगर आप मल्टीकलर के पर्दे नहीं यूज करना चाहती हैं तो अलग-अलग रंग के पर्दों को मार्केट से खरीद सकती हैं। जिसे आप कमरे या भी गॉर्डेन में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से आपका घर अलग और अच्छा लगेगा। इन आसान तरीकों से आप होली पर अपने घर को अलग लुक दे सकती हैं।

इन चीजों से दें होली का टच

होली के त्योहार में जहां दिन में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं तो वहीं शाम को एक-दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में मेहमानों का घर पर आना जाना लगा रहता है। इसलिए आप होली के त्योहार में लिविंग रूम के सेंटर या फिर कॉर्नर में एक होली डेडिकेटेड स्टॉल लगा सकती हैं। वहीं इसे होली का टच देने के लिए टेबल पर डार्क कलर का मैट या मल्टीकलर का मैट बिछाकर इस पर मिठाई, गुलाल, पकवान और ठंडाई आदि रखकर सजा सकते हैं। इससे आपके लिविंग रूम को एक अच्छा लुक मिलेगा।

Leave a Comment